Thursday, April 14, 2011

चलो, करें संकल्प (कुंडली)

अन्ना के अभियान को शत-शत करें प्रणाम,
रहे न भ्रष्टाचार का कहीं देश में नाम,
कहीं देश में नाम न हो रिश्वतखोरों का,
कारागारों में घर हो सारे चोरों का,
चलो, करें संकल्प आज सब मिल कर इतना,
सहें न भ्रष्टाचार कष्ट हो चाहे जितना।

-
हेमन्त 'स्नेही'

1 comment:

Patali-The-Village said...

बहुत सुन्दर संकल्प| धन्यवाद|